राष्ट्रपति को राज्यपालों द्वारा राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए आरक्षित राज्य विधेयकों पर तीन महीने के भीतर फैसला करना चाहिए: उच्चतम न्यायालय
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि राष्ट्रपति को राज्यपालों द्वारा राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए आरक्षित राज्य विधेयकों पर तीन महीने के भीतर फैसला करना चाहिए। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस महादेवन की पीठ ने एक फैसले में कहा कि…
प्रधानमंत्री मोदी अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा का दौरा करेंगे, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को हरियाणा जाएंगे। हरियाणा में वे सबसे पहले हिसार जाएंगे और सुबह करीब 10:15 बजे हिसार से अयोध्या के लिए वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही, वे…
इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की
इटली के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।राष्ट्रपति भवन में उप प्रधानमंत्री तजानी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और इटली दोनों…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन…
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती इलाके के जंगलों में माओवादियों की…
अमेरिका ने विदेशी नागरिकों को 30 दिन के भीतर एलियन एक्ट के अंतर्गत पंजीकरण कराने का आदेश जारी किया
अमेरिका में तीस दिन से अधिक समय तक रहने वाले सभी विदेशी नागरिकों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अमेरिका के नए कानून एलियन एक्ट के अनुसार पंजीकरण न कराने वाले विदेशी नागरिकों को जुर्माने, कैद और…
गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 345वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के रायगढ़ किले पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 345वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार…
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ने 2024-25 के दौरान हाइड्रो पंप स्टोरेज परियोजनाओं की रिकॉर्ड संख्या में विस्तृत परियोजना रिपोर्टों को मंजूरी दी
विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने 2024-25 के दौरान रिकॉर्ड समय में लगभग 7.5 गीगावाट की निम्नलिखित 6 हाइड्रो पंप स्टोरेज परियोजनाओं (पीएसपी) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पर सहमति जताई है। यह उन्नत दीर्घकालिक ऊर्जा भंडारण…
रोज वैली पोंजी घोटाले में वैध निवेशकों की संपत्ति वापस दिलाने के लिए संपत्ति निपटान समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डी.के. सेठ (सेवानिवृत्त) को 515.31 करोड़ रुपये सौंपे
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज रोज वैली पोंजी घोटाले में वैध निवेशकों को उनकी संपत्तियां लौटाने के उद्देश्य से गठित परिसंपत्ति निपटान समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति डी.के. सेठ (सेवानिवृत्त) को 515.31 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा।…









