केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में भारत टैक्सी चालक ऑनबोर्डिंग पहल का उद्घाटन किया
शहरी गतिशीलता को सुदृढ़ करने और चालकों की आजीविका में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा मुंबई उत्तर से सांसद पीयूष गोयल ने मुंबई में भारत टैक्सी चालक ऑनबोर्डिंग पहल…
भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर चर्चा के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का 20 से 23 अप्रैल तक वाशिंगटन डीसी का दौरा
भारत और अमरीका ने 7 फरवरी, 2026 को एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर आपसी और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार से संबंधित एक अंतरिम समझौते के ढांचे पर सहमति व्यक्त की थी। इस ढांचे ने व्यापक भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार समझौते…
भारतीय वायु सेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण आरंभ किया
भारतीय वायु सेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता-3 के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण आरंभ कर दिया है जिसका विषय है ड्रोन आधारित निगरानी रडारों के लिए सहयोग। भारतीय वायुसेना की मेहर बाबा प्रतियोगिता स्वदेशी ड्रोन और स्वायत्त तकनीक को बढ़ावा…
मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में सोमवार तक लू चलने की संभावना व्यक्त की है। दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और बिहार में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है।
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। सदन के एक दिन के विशेष सत्र के दौरान, विश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया। विश्वास प्रस्ताव पर बहस का…
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा – कोई भी अदालत किसी महिला, विशेषकर नाबालिग को, उसकी इच्छा के विरुद्ध गर्भ रखने के लिए मजबूर नहीं कर सकता
सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि कोई भी अदालत किसी महिला विशेष रूप से नाबालिग को उसकी इच्छा के विरूद्ध गर्भ जारी रखने के लिए बाध्य नहीं कर सकती। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुईंया की पीठ ने आज…
भारत ने सार्क मुद्रा अदला-बदली ढांचे के तहत मालदीव के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की पहली निकासी को मंजूरी दी
भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए तीन हजार करोड रुपए की पहली किस्त की निकासी की अनुमति दे दी है। यह भारत द्वारा मॉलदीव को दिए जा रहे वित्तीय समर्थन में दृढ़ता को दर्शाता है।…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया
सर्वोच्च न्यायालय ने आज पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बाद मतदाता सूची से नाम हटाए गए व्यक्तियों द्वारा दायर रिट याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, हालांकि वे इस समय विधानसभा चुनावों में चुनाव अधिकारी…
तमिलनाडु में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट का स्वतः संज्ञान लिया है। इस विस्फोट में कम से कम 18 श्रमिकों की मौत हो गई और छह…








