अंतर्राष्ट्रीय

एक्सिओम-4 मिशन को कल शाम 5 बजकर 52 मिनट पर नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से शुरू होगा

प्रतिष्ठित एक्सिओम-4 मिशन को कल शाम 5 बजकर 52 मिनट पर नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से शुरू किया जाएगा है। यह ऐतिहासिक मिशन अमेरिका, भारत, पोलैंड और हंगरी के चार अंतरिक्ष यात्रियों को लो अर्थ ऑर्बिट में 14-दिवसीय वैज्ञानिक मिशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाएगा।

एक्सिओम-4 मिशन में भारत के सुभांशु शुक्ला, पोलैंड के स्लावोस उज़्नान्स्की, हंगरी के टिबोर कापू और अमेरिका की पैगी व्हिटसन सहित चार अंतरिक्ष यात्री हैं। नासा के व्हिटसन मिशन कमांडर की भूमिका में है। राकेश शर्मा के 1984 के मिशन के बाद सुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री बनने जा रहे हैं। उज़्नान्स्की और कापू का यह अपने-अपने देशों का दूसरा मानव अंतरिक्ष यान मिशन है।

अंतरिक्ष यान के अगले दिन बुधवार को रात 10 बजे के आसपास अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने की उम्मीद है। अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग दो सप्ताह बिताएंगे और इस दौरान माइक्रोग्रैविटी अनुसंधान, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेंगे। एक्सिओम-4 मिशन नासा, इसरो और अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच साझेदारी को और गहरा करेगा। इससे भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण का मार्ग प्रशस्त होगा।

Editor

Recent Posts

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

2 मिनट ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

6 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

13 मिनट ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

17 मिनट ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

20 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) के संस्थान निकाय की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM)…

22 मिनट ago