भारत

आयुषएक्सील और जेप्टो ने डिजिटल पहुंच मजबूत करने और आयुष उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय ने आयुष निर्यात प्रोत्साहन परिषद (आयुषएक्सील) और जेप्टो लिमिटेड के बीच देशभर में आयुष औषधियों और अन्य स्वास्थ्य रक्षा उत्पादों की एक ऑनलाइन पहुंच को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए एक समझौता प्रपत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह MoU पारंपरिक स्वास्थ्य उत्पादों में गुणवत्ता अनुपालन और उपभोक्ता विश्वास सुनिश्चित करते हुए डिजिटल खोज को मजबूत करने का लक्ष्य रखता है।

कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए, केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि नवाचार-प्रेरित भारतीय स्टार्टअप्स विश्वसनीय स्वास्थ्य उत्पादों को देश के अंतिम छोर तक अपनी उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि जेप्टो जैसे विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारियां यह दर्शाती हैं कि कैसे प्रौद्योगिकी को जिम्मेदारीपूर्वक बड़े पैमाने पर उपयोग करके भारत की समृद्ध आयुष विरासत को देशव्यापी आधुनिक, पारदर्शी और सुविधाजनक वितरण चैनलों से जोड़ा जा सकता है।

मंत्री ने आगे कहा कि यह सहयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें भारत की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को आधुनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे के साथ एकीकृत किया जाना है। उन्होंने उल्लेख किया कि ऐसी पहल उपभोक्ताओं को विकल्प प्रदान करती हैं, जबकि आयुष निर्माताओं के लिए बिना गुणवत्ता, सुरक्षा या नियामक मानकों पर समझौता किए नए बाजार अवसर खोलती हैं।

इस समझौता प्रपत्र पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा की उपस्थिति में हस्ताक्षर हुआ, और इसे आयुषएक्सील के अध्यक्ष अनुराग शर्मा तथा जेप्टो के सह-संस्थापक और सीईओ कैवल्य वोहरा द्वारा निष्पादित किया गया।

आयुषएक्सील के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि यह साझेदारी आयुष निर्माताओं, विशेष रूप से एमएसएमई को डिजिटल उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए एक सुव्यवस्थित मार्ग बनाती है। उन्होंने कहा कि आयुषएक्सील निर्धारित गुणवत्ता और नियामक मानकों को पूरा करने वाले योग्य निर्माताओं की पहचान करके इसे सुगम बनाएगा, जिससे प्रामाणिकता पर समझौता किए बिना व्यापक बाजार तक पहुंच संभव हो सकेगी।

कार्यक्रम में बोलते हुए, आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि उत्पाद गुणवत्ता, नियामक अनुपालन और जनता का विश्वास सुनिश्चित करना मंत्रालय की प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग गुणवत्ता आश्वासन तंत्रों को मजबूत करने के लिए संरचित है, जिसमें आयुष क्वालिटी मार्क का प्रचार भी शामिल है और साथ ही आयुष प्रथाओं पर सटीक और विज्ञान-समर्थित जानकारी की एक जिम्मेदार तरीके से प्रसार करना भी संभव बनाना है।

जेप्टो के सह-संस्थापक और सीईओ कैवल्य वोहरा ने कहा कि इस सहयोग के अंतर्गत जेप्टो एक समर्पित आयुष स्टोरफ्रंटको होस्ट करेगा, जो उपभोक्ताओं को सत्यापित आयुष उत्पादों की अधिक स्पष्टता और विश्वास के साथ खोज करने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म पारदर्शी सोर्सिंग, अनुपालन और एक सहज डिजिटल अनुभव पर ध्यान केंद्रित करेगा।

इस समझौता प्रपत्र के तहत, आयुषएक्सील योग्य आयुष निर्माताओं की सिफारिश करेगा और नियामक अनुपालन के लिए शैक्षिक सामग्री की समीक्षा करेगा, जबकि जेप्टो अपनी प्लेटफॉर्म पर समर्पित आयुष स्टोरफ्रंट के माध्यम से उत्पाद खोज का समर्थन करेगा। इस सहयोग में संयुक्त उपभोक्ता जागरूकता भी शामिल हैं और मान्यता प्राप्त गुणवत्ता मानकों, जिसमें आयुष क्वालिटी मार्क शामिल है, उसे अपनाने को प्रोत्साहित किया जायेगा ।

समझौता प्रपत्र की प्रमुख विशेषताएं:

  • जेप्टो पर एक पूरे तौर से समर्पित आयुष स्टोरफ्रंट का निर्माण, जो उपभोक्ताओं को सत्यापित आयुष औषधियों और स्वास्थ्य रक्षा उत्पादों तक आसानी से पहुंच प्रदान करेगा।
  • आयुष क्वालिटी मार्क (AQM) के अनुपालन का प्रचार, जो प्रमाणित मानकों, गुणवत्ता और प्रामाणिकता का पालन सुनिश्चित करेगा।
  • आयुषएक्सील द्वारा योग्य आयुष निर्माताओं विशेष रूप से एमएसएमई की पहचान और सिफारिश डिजिटल ऑनबोर्डिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए किया जायेगा।
  • प्रामाणिक जानकारी और आयुष उत्पादों के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त उपभोक्ता जागरूकता की पहल।
  • आयुष प्रणालियों पर विश्वसनीय शैक्षिक सामग्री के विकास और होस्टिंग पर सहयोग, जिसे आयुषएक्सील द्वारा मान्य किया जाएगा और जेप्टो प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।
Editor

Recent Posts

भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया और 5 मैचों की T20I सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार…

4 घंटे ago

प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल से सम्मानित किया गया

प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल…

4 घंटे ago

हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्‍नातकोत्तर की 320 सीटें बढाई गई

सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें…

4 घंटे ago

केंद्र ने निर्धारित समय–सीमा से पहले ही देशभर में 11 करोड़ किसान पहचान–पत्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया

देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार…

4 घंटे ago