रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी ने नेपाल के संसदीय चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर अगली सरकार बनाने की तैयारी कर ली है। बालेंन्द्र के नाम से लोकप्रिय आरएसपी के प्रधानमंत्री पद के 35 वर्षीय उम्मीदवार ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में चार बार के प्रधानमंत्री और सीपीएन-यूएमएल के उम्मीदवार के. पी. शर्मा ओली को लगभग 50 हजार वोट के अंतर से पराजीत किया।
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 106 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है और फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली के तहत 18 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। नेपाली कांग्रेस ने 15 सीटें जीती हैं और तीन सीटों पर आगे चल रही है, यूएमएल ने 7 सीटें जीती हैं और वह तीन सीटों पर आगे है, जबकि एनसीपी ने 6 सीटों पर कब्जा किया है और दो सीटों पर उसकी बढत है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के सफल संचालन के लिए नेपाल की जनता और सरकार को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…
भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…