बलूच लिबरेशन आमी ने बलूचिस्तान में 51 से अधिक स्थानों पर 71 बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली
बलूच लिबरेशन आमी ने बलूचिस्तान में 51 से अधिक स्थानों पर 71 बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान न केवल वैश्विक आतंकियों के लिए एक उत्पत्ति स्थल रहा है बल्कि यह लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और आई.एस.आई.एस. जैसे खतरनाक आतंकी गुटों के राष्ट्र पोषित विकास का भी केन्द्र है।