अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश ने विरोध प्रदर्शन को रोकने में पुलिस के विफल रहने के बाद कर्फ्यू लगाने और सैन्य बलों की तैनाती की घोषणा की

ढाका: बांग्लादेश ने कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन को रोकने में पुलिस के विफल रहने के बाद कर्फ्यू लगाने और सैन्य बलों की तैनाती की घोषणा की है। सरकारी नौकरियों के लिए कोटा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद देश में हिंसा भड़की हुई है। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों और पुलिस के बीच झड़पों में अब तक 105 लोग मारे जा चुके हैं। प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रेस सचिव नईमुल इस्लाम खान ने बताया कि सरकार ने कर्फ्यू लगाने और नागरिक अधिकारियों की सहायता के लिए सेना तैनात करने का फैसला किया है। राजधानी ढाका में पुलिस ने हिंसा को रोकने के प्रयास में कल सभी रैलियों, जुलूसों और सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी। पुलिस प्रमुख हबीबुर रहमान ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक कदम था। अशांति को देखते हुए बांग्लादेश में टेलीविजन समाचार चैनल बंद कर दिये गये हैं, दूरसंचार बाधित है, और कई समाचार पत्र वेबसाइटें, सोशल मीडिया और मोबाइल इंटरनेट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव अभी भी जारी है। मध्य बांग्लादेश के नरसिंगडी जिले में प्रदर्शनकारियों ने एक जेल पर धावा बोल कर कैदियों को मुक्त करा लिया और वहां आग लगा दी।

इस बीच विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों से ढाका में उच्चायोग द्वारा जारी सलाह का पालन करने और उच्चायोग के संपर्क में रहने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कल दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बांग्लादेश में आठ हजार पांच सौ छात्रों सहित लगभग 15 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर खुद स्थिति पर नजर रख रहे हैं और ढाका में उच्चायोग वहां की स्थिति की नियमित जानकारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय वहां भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत, बांग्लादेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को उनके आंतरिक मामले के रूप में देखता है।

Editor

Recent Posts

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक वृद्धि की सराहना की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और मजबूत आर्थिक वृद्धि…

1 घंटा ago

भारत और फ्रांस ने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की

भारत और फ्रांस ने सीमा पार आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद सहित सभी तरह के आतंकवाद…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रथम SCO सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना को गोताखोरी सहायता पोत परियोजना के अंतर्गत डीएससी ए21 (यार्ड 326) को सौंपा गया

गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को…

16 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश को समर्पित की बर्ड फ्लू (H5N1) की पहली स्वदेशी वैक्सीन

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम बढ़ाते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल बिहार में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवमबर, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:15…

16 घंटे ago