बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा है कि संसद भंग करने के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन होगा। ढाका के बंग भवन में सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने यह बात कही। राष्ट्रपति ने कहा कि सेना वर्तमान अराजक स्थिति समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भी कदम उठाएगी।
बैठक में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का भी निर्णय लिया गया, जिन्हें कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद नजरबंद रखा गया है। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार छात्रों को भी रिहा करने का आदेश दिया।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कल इस्तीफा दे दिया था और सेना के विमान से देश छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद सेना ने स्थिति को संभालने की पहल की। सेना के मीडिया विभाग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा है कि सेना प्रमुख वकार-उज-जमां जल्द ही छात्रों और शिक्षकों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। जनरल जमां ने कहा है कि सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय, निजी कार्यालय, कारखाने, स्कूल, कॉलेज, मदरसे तथा विश्वविद्यालय सहित सभी शिक्षा संस्थान आज खुलेंगे।
पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…