बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने कहा है कि संसद भंग करने के बाद देश में अंतरिम सरकार का गठन होगा। ढाका के बंग भवन में सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने यह बात कही। राष्ट्रपति ने कहा कि सेना वर्तमान अराजक स्थिति समाप्त करने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए भी कदम उठाएगी।
बैठक में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को रिहा करने का भी निर्णय लिया गया, जिन्हें कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद नजरबंद रखा गया है। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार छात्रों को भी रिहा करने का आदेश दिया।
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कल इस्तीफा दे दिया था और सेना के विमान से देश छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद सेना ने स्थिति को संभालने की पहल की। सेना के मीडिया विभाग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा है कि सेना प्रमुख वकार-उज-जमां जल्द ही छात्रों और शिक्षकों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। जनरल जमां ने कहा है कि सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय, निजी कार्यालय, कारखाने, स्कूल, कॉलेज, मदरसे तथा विश्वविद्यालय सहित सभी शिक्षा संस्थान आज खुलेंगे।
भारत ने बगदाद में 17 और 18 अक्तूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी के विदेश…
भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित बिजली उत्पादन की क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम,…
देश में आज महाअष्टमी और महानवमी मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में भी आज…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्पन्न सुरक्षा नाकामियों पर…