बिहार सरकार ने राज्य में सभी उपभोक्ताओं को अगले महीने की पहली तारीख से सवा सौ यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह सुविधा प्रदान करने के लिए अगले 3 वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं की सहमति से उनकी छतों पर या आस-पास के सार्वजनिक स्थानों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का भी निर्णय लिया है। नीतीश कुमार ने कहा कि कुटीर ज्योति योजना के तहत, राज्य सरकार अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च वहन करेगी और उचित सहायता प्रदान करेगी। अन्य उपभोक्ताओं के मामले में राज्य सरकार सौर ऊर्जा संयंत्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में बिहार में दस हजार मेगावॉट सौर ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी।
पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…
भारत की समुद्री क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…
गरीब और मध्यम वर्ग को एक अच्छी सवारी तथा बेहतर अनुभव देना रेलवे की हर…
निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सरकार को मतदान के दिन…
देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…
पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…