भारत

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश में सामान्य से अधिक बारिश होने का सोमवार को पूर्वानुमान जताया, लेकिन कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं।

आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने यहां डिजिटल माध्यम से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जून से सितंबर के बीच दक्षिण पश्चिम मानसून के तहत पूरे देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इन चार महीनों के दौरान वर्षा दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 106 फीसदी होने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। उनके मुताबिक, इन क्षेत्रों में एलपीए का 92 से 108 फीसदी बारिश हो सकती है, जो सामान्य श्रेणी में आती है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्षा पर आधारित कृषि क्षेत्र में भी बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है, जिनमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और ओडिशा के हिस्से शामिल हैं।

महापात्र ने कहा कि अगर बारिश एलपीए का 90 फीसदी से कम होती है, तो उसे कम बारिश माना जाता है। उनके मुताबिक, 90 से 95 प्रतिशत के बीच वर्षा को सामान्य से नीचे, 96 से 104 फीसदी के बीच सामान्य और 105 से 110 फीसदी के बीच सामान्य से अधिक वार्षा माना जाता है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

13 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

13 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

14 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

15 घंटे ago