मुख्य समाचार

भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया

भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। सवेरे छह बजे से शुरू हुआ बंद शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। बांग्ला बंद नाम की यह हड़ताल राज्य सचिवालय नबन्ना की ओर रैली में भाग लेने वाले लोगों पर कल की पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाई गई है।

भाजपा आर जी कर मेडिकल कॉलेज घटना की पीड़िता के लिए न्याय और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रही है।

इस बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने कहा है कि निजी बसों समेत सभी परिवहन सेवाएं जारी रहेंगी। राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कल कोलकाता में कहा कि हड़ताल में अगर किसी टैक्सी या निजी बस को नुकसान हुआ तो राज्य सरकार मुआवजा देगी।

इस बीच कोलकाता में मेट्रो और स्‍थानीय रेल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

28 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

32 मिनट ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

39 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

40 मिनट ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

11 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

11 घंटे ago