भारत

भूपेंद्र यादव ने देश भर में जंगलों में लगने वाली आग के प्रबंधन एवं नियंत्रण के बारे में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज देश भर में जंगलों में लगने वाली आग के प्रबंधन और नियंत्रण की समीक्षा के लिए देहरादून के भारतीय वन सर्वेक्षण में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव (डीजीएफ एंड एसएस), मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (पीसीसीएफ) उत्तराखंड और राज्य वन विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक के दौरान भारतीय वन सर्वेक्षण के महानिदेशक, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई) के महानिदेशक, वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के निदेशक और इन संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने देश में जंगलों की आग की वर्तमान स्थिति और इस पर नियंत्रण की समीक्षा की तथा जन भागीदारी के माध्यम से इस पर नियंत्रण के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने देश में जंगलों की आग की चेतावनी प्रणाली की स्थिति की भी समीक्षा की।

इस बैठक के दौरान इस बात पर बल दिया गया कि प्रत्येक वर्ष लगातार आग लगने वाले क्षेत्रों को उच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और राज्यों को उनसे निपटने के लिए उपयुक्त उपाय खोजने चाहिए। अग्रिम चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और जंगल की आग से निपटने वाले अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को सुरक्षात्मक उपकरण प्रदान करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

3 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

3 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

3 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

3 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

3 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

17 घंटे ago