नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने ग्रीन अमोनिया के उत्पादन एवं आपूर्ति से संबंधित अपनी वर्तमान निविदा के लिए बोली प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ा दी है। अब बोली प्रस्तुत करने की संशोधित अंतिम तिथि 30 जून 2025 है।
7 जून 2024 को जारी यह निविदा ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन (एसआईजीएचटी) योजना के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप- मोड 2ए, ट्रैंच I का हिस्सा है और इसका उद्देश्य देश भर में 13 चिन्हित उर्वरक संयंत्रों को वार्षिक 7,24,000 मीट्रिक टन ग्रीन अमोनिया का उत्पादन और दीर्घकालिक आपूर्ति में सक्षम बनाना है।
कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में एसईसीआई मांग एकत्रीकरण को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ दीर्घकालिक ऑफटेक समझौतों पर हस्ताक्षर करेगा जिससे उत्पादक 10 वर्ष की अनुबंध अवधि के दौरान बाजार की निश्चितता के साथ कार्य कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ…
पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की दिशा…
फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से…
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भारत की अग्रणी खेल पहल, विश्व की…