भारत

छत्तीसगढ़ में PM आवास के लाभार्थियों को मिलेगी बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री सौंपेंगे घर की चाबी

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे सक्ती जिले के जेठा में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश सरकार के मंत्रीगण और पंचायत पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12 बजे सक्ती जिले के जेठा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान योजना से जुड़े लाभार्थियों को घर की चाबियां सौंपी जाएगी। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान पंचायत पदाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे। सम्मेलन में ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों और पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी।

PM आवास योजना के तहत 20.53 लाख से ज्यादा घर पूरे

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत छत्तीसगढ़ में पिछले एक दशक में बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया गया है। वर्ष 2014-15 से अब तक 25,13,351 आवासों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 24,53,466 आवासों को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें 20,53,927 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है। योजना के तहत आवास निर्माण पर अब तक केंद्र सरकार की ओर से 16,853.73 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं केंद्र और राज्य, दोनों की हिस्सेदारी को मिलाकर योजना पर कुल 25,504.76 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

नए वित्त वर्ष में 3.65 लाख परिवारों के लिए पक्के घर का लक्ष्य

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के लिए एक और बड़ी पहल की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 में 3,65,179 नए आवासों का लक्ष्य प्रदेश को दिया गया है। इन आवासों का निर्माण आवास+ 2024 सर्वेक्षण सूची में शामिल पात्र परिवारों के लिए किया जाएगा। इन नए घरों के निर्माण पर करीब 4,382.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नए आवासों के लक्ष्य से ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के घर का इंतजार कर रहे परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत चल रहे आवास निर्माण अभियान को भी आगे गति मिलेगी।

लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

केंदीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दौरे के दौरान लखपति दीदी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। यहां वे महिला हितग्राहियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की आर्थिक भागीदारी से जुड़े विषय प्रमुख रहेंगे। केंद्रीय मंत्री के छत्तीसगढ़ दौरे को ग्रामीण विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सक्ती जिले के जेठा में होने वाले इन कार्यक्रमों में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Editor

Recent Posts

छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…

11 घंटे ago

37,500 करोड़ रुपये की कोयला/लिग्नाइट सतह आधारित गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना का दूसरा चरण सम्‍पन्‍न

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…

11 घंटे ago

भारतीय डाक और इंडिगो ने मिलकर 15 उड़ानों में डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण संचालित किया

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित…

11 घंटे ago

अमेरिकी सांसदों ने दीपावली को अवकाश घोषित करने वाला विधेयक दोबारा पेश किया

अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली…

13 घंटे ago

दिल्ली में नमो यमुना रिवर सफारी क्रूज़ सेवा शुरू, यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर के बीच छह किलोमीटर के दायरे में चलेगी

दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…

13 घंटे ago

भारत ने तुर्किए के अंताल्या में आयोजित UNFCCC COP31 में जलवायु बहुपक्षवाद और निष्पक्ष एवं महत्वाकांक्षी परिणाम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

भारत ने जलवायु बहुपक्षवाद और समानता एवं साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों तथा संबंधित क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी)…

13 घंटे ago