बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने बत्तीस मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में अब भाजपा के पंद्रह, जेडीयू के तेरह, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री हैं। मंत्रियों ने पहले पांच-पांच के समूह में और फिर छह-छह के समूह में शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार भी शामिल हैं। जेडीयू के कुल 15 मंत्री हैं, जिनमें से 13 ने आज गांधी मैदान में शपथ ली।
विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अप्रैल में सम्राट चौधरी के साथ शपथ ली थी और उन्हें उपमुख्यमंत्री नामित किया गया था। 243 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई अन्य सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…