भारत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए हाल ही में चुने जाने के बाद संवैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

जेडीयू विधायक संजय गांधी ने नीतीश कुमार का इस्तीफ़ा विधान परिषद अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह को सौंपा। पटना में संवाददाताओं से बातचीत में वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी साझा की।

मुख्‍यमंत्री जी राज्‍यसभा के सदस्‍य निर्वाचित हो गए हैं। ये तो एक तरह से संवैधानिक अनिवार्यता थी। सभापति जी आएंगे तब इस्‍तीफे पर आगे की कार्रवाई होगी। स्‍वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वे इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

16 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

16 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago