बिहार मंडप को 43वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में उसके असाधारण डिजाइन, विषयगत प्रस्तुति और स्थिरता के प्रदर्शन के लिए बुधवार को प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह यहां भारत मंडपम के एम्फीथिएटर, म्यूजिकल फाउंटेन (हॉल-1 के पास) में हुआ।
इससे पहले मंडप का उद्घाटन बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया, जिन्होंने इसकी अनूठी थीम ‘विकसित भारत @ 2047 के तहत विकसित बिहार’ के माध्यम से राज्य की प्रगतिशील गति पर प्रकाश डाला। बिहार सरकार के उद्योग विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने कहा कि आईआईटीएफ-2024 में बिहार मंडप को मान्यता मिलना राज्य के लिए गौरव का क्षण है।
इस मंडप में 75 स्टॉल (दुकान) लगे थे। मंडप में बिहार की पारंपरिक कलाओं, टिकाऊ औद्योगिक प्रथाओं और दूरदर्शी विकास पहल का व्यापक मिश्रण प्रस्तुत किया गया। बिहार मंडप में राज्य की प्रमुख पहल.. जैसे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और स्टार्टअप बिहार की झलकियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें उद्यमिता और नवाचार को दर्शाया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…