BJP Logo
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 प्रचारकों की घोषणा की है। इनमें प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए पहली अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 8 अक्तूबर को होगी।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए छह जिलों के 26 निर्वाचन क्षेत्रों में तीन सौ दस उम्मीदवारों ने पर्चें दाखिल किए हैं। हमारे जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि कल इस चरण के लिए पर्चे दाखिल करने का अंतिम दिन था। मतदान इस महीने की 25 तारीख को होगा। नामांकन पत्रों की जांच आज की जाएगी। उम्मीदवार नौ सितंबर तक नाम वापस ले सकते हैं।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…