भारत

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बीजेपी ने चालीस प्रमुख प्रचारकों की घोषणा की

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40  प्रचारकों की घोषणा की है। इनमें प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हैं। 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर और तीसरे चरण के लिए पहली अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 8 अक्तूबर को होगी।

जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए छह जिलों के 26 निर्वाचन क्षेत्रों में तीन सौ दस उम्‍मीदवारों ने पर्चें दाखिल किए हैं। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने खबर दी है कि कल इस चरण के लिए पर्चे दाखिल करने का अंतिम दिन था। मतदान इस महीने की 25 तारीख को होगा। नामांकन पत्रों की जांच आज की जाएगी। उम्‍मीदवार नौ सितंबर तक नाम वापस ले सकते हैं।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

3 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

16 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

16 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

16 घंटे ago