भारत

भाजपा नेता देवेन्द्र फड़णवीस, कल मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुंबई में आज भारतीय जनता पार्टी की कोर समिति की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिति में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वित्‍तमंत्री और गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। देवेंद्र फडणवीस कल मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। एक रिपोर्ट –

कल मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा के पदाधिकारी और महायुति के नेताओं की उपस्थिति में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के २१ वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के तौर पर यह देवेंद्र फडणवीस का तीसरा कार्यकाल होगा। उनके साथ राज्य के मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

इस बीच, देवेंद्र फडणवीस को आज भाजपा के विधिमंडळ पक्ष नेता के रूप में चुना गया। पार्टी की केंद्रीय समिति ने मुंबई में आज अपनी बैठक आयोजित की, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में सम्मिलित हुए। विधायक चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने देवेंद्र फडणवीस का नाम का प्रस्‍ताव रखा, जिसे सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने समर्थन दिया। अंकिता आपटे आकाशवाणी समाचार मुम्‍बई

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारामन ने बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधि मंडल का नेता के नाम में देवेंद्र फडणवीस का मेरा प्रस्‍ताव है। महाराष्‍ट्र के 14 करोड जनता जर्नादन के डिसिजन पूरे भारत के लिए एक संदेश है।

निर्मला सीतारामन ने भरोसा जताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेगी। भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने विशाल जनादेश के लिए महायुति सहयोगियों और महाराष्ट्र के मतदाताओं को धन्यवाद दिया और ‘एक है तो सुरक्षित हैं’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारे दोहराए। देवेंद्र फड़णवीस ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों से किये गये वादों को पूरा करना होगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 16 जून 2026 को फ्रांस…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूनाइटेड किंगडम…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त अरब…

6 घंटे ago

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग बढ़ाने के लिए नई पहलों की घोषणा की

जी-7 देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य और विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए कई नई…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च स्तरीय कार्य सत्र में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस में कल जी-7 शिखर सम्मेलन में एक सत्र को संबोधित…

16 घंटे ago