भारत

भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में एक चुनावी जनसभा को किया संबोधित

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि केंद्र राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार और राज्य की महायुति सरकार वंचितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

महाराष्ट्र के नासिक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य में 50 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिले हैं, और एक करोड़ 25 लाख से अधिक घरों को हर घर जल योजना के तहत पाइप से पानी का कनेक्शन मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में सात करोड़ से अधिक वंचित लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है, और पीएम आवास योजना के तहत सात लाख से अधिक पक्के घर बनाए गए हैं।

किसानों के लिए केंद्र सरकार और महाराष्ट्र में महायुति सरकार की योजनाओं के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें पीएम किसान योजना और नमो शेतकारी योजना के तहत सालाना 12 हजार रुपये की वित्तीय सहायता मिल रही है। उन्होंने महायुति गठबंधन के दोबारा सत्ता में आने पर इस सहायता को बढ़ाकर 15 हजार रुपये सालाना करने का वादा किया। उन्होंने इथेनॉल मिश्रण और प्याज खरीद में सुधार जैसी विभिन्न पहलों पर भी प्रकाश डाला, जिन्हें सरकार ने किसानों के लाभ के लिए लागू किया है।

अटल सेतु, वधावन बंदरगाह, समृद्धि महामार्ग और मुंबई मेट्रो जैसी बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को सरकार की उपलब्धियां बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इन परियोजनाओं को रोकने के लिए विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज धुले में भी एक चुनावी रैली को संबोधित किया। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

Editor

Recent Posts

अमरीका में संचार व्यवधान के कारण उड़ानों पर लगी रोक हटी, लगभग 7 हजार उड़ानें बाधित हुई थीं

अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन ने आज दूरसंचार में आई खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण…

1 घंटा ago

केंद्र सरकार ने इस महीने के दूसरे पखवाड़े के लिए घरेलू बाजार में चीनी की बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय किया

केंद्र सरकार ने इस महीने के दूसरे पखवाड़े के लिए घरेलू बाजार में चीनी की…

1 घंटा ago

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपनी सेवाओं में तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपनी सेवाओं में तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी है। इससे कई…

1 घंटा ago

भारत ने इस वर्ष अक्तूबर में लगभग 90 अरब अमरीकी डॉलर का अब तक का उच्चतम निर्यात दर्ज किया

वस्तु और सेवा सहित भारत के कुल निर्यात में इस वर्ष अक्टूबर में पिछले वर्ष…

1 घंटा ago

U-19 एशिया कप के क्रिकेट फाइनल में आज भारत-पाकिस्तान आमने-सामने

ओमान के मस्कत में अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आज भारत का सामना पाकिस्तान…

1 घंटा ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में…

1 घंटा ago