भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों की संशोधित सूची आज जारी की। पार्टी ने पंपोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, राजपोरा से अर्शिद भट्ट, अनंतनाग से एडवोकेट सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से शगुन परिहार और डोडा से गजय सिंह राणा को टिकट दिया है। राकेश ठाकुर रामबन से, सलीम भट्ट बनिहाल से और शक्ति राज परिहार डोडा पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।
इससे पहले पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 44 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
जम्मू कश्मीर में 18 सितम्बर से तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। नब्बे सदस्यों वाली विधानसभा की मतगणना चार अक्तूबर को होगी।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…