भारत

बीजेपी पंजाब विधानसभा चुनावों में सभी 117 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी

भारतीय जनता पार्टी पंजाब विधानसभा चुनावों में सभी 117 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने पटियाला में कहा कि पंजाब बदलाव के लिए तैयार है और पार्टी चुनाव जीतकर राज्य में सरकार बनाएगी। बीएल संतोष पंजाब के दो दिन के दौरे पर हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्‍य पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा करना और चुनावी राज्य में जमीनी स्तर पर समन्वय तथा तैयारियों को मजबूत करना है। पंजाब में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं।

इससे पहले, चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी नरिंदर सिंह रैना ने बीएल संतोष का स्वागत किया। उन्होंने कल पटियाला और बठिंडा में बैठकों की अध्यक्षता की। बीएल संतोष राज्य में भाजपा नेताओं और संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ कई क्षेत्रीय बैठकें करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, बीएल संतोष पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय बैठकें करके आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की गतिविधियों और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में जनता तक जानकारी पहुंचाना होगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

1 घंटा ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

1 घंटा ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

2 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

6 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

6 घंटे ago