भारत

बीजेपी के अल्‍पसंख्‍यक मोर्चे ने ईद से पहले जरूरतमंद मुस्लिम परिवारों के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान की शुरूआत की

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य देशभर में 32 लाख गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद के अवसर पर विशेष किट वितरित करना है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने और आगामी अवसरों जैसे नवरेज़ और भारतीय नववर्ष के दौरान, अल्पसंख्यक मोर्चा सौगात-ए-मोदी अभियान के अंतर्गत जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कहते हैं कि हम एक सौ चालीस करोड़ भारतीयों के पालक हैं और उसको मानते भी हैं। तो हम जब उनकी तरफ से जा रहे हैं, तो हम खाली हाथ नहीं जाएंगे, इसलिए हमने सौगातें मोदी एक किट बनाया है। इसमें त्‍योहारों में खाने-पीने की जो सामान लगते हैं, उसको रखा हुआ है और उसको किट को लेकर हम जाएंगे और उनको जो है ईद की मुबारक बाद देंगे। हम उनको बैसाखी की मुबारक बाद देंगे। हम उनके ईस्‍टर में शामिल होंगे और त्‍योहारों में रंग भरने की कोशिश करेंगे।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत 32 हजार अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता देशभर के 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाएंगे।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

7 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

7 घंटे ago