ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की दिल्ली बैठक में आतंकवाद, साइबर खतरों और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया है। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने की। बैठक में सदस्य देशों ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, ऐसे सुरक्षा खतरों पर ख़ास तौर से चर्चा हुई जो अब वैश्विक रूप ले चुके हैं।
प्रतिनिधियों ने ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और आतंकवादी संगठनों द्वारा नई तकनीक के दुरुपयोग पर चर्चा की। बैठक में, आतंकवाद-रोधी तथा सूचना और संचार तकनीक के उपयोग में सुरक्षा संबंधी कार्य समूहों के कार्यों और उसके परिणाम की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ़ साझा कार्रवाई की प्रतिबद्धता भी दुहराई।
बैठक के बाद, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…
यमन की सेना ने देश के कुछ प्रमुख मोर्चों पर हूती लड़ाकों को भारी नुकसान…
पीएम-सेतु योजना का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना के अंतर्गत उन्नत…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने गंभीर रूप से लुप्तप्राय…
आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय मंत्री…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…