अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर किए

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने एक व्यापक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 2040 तक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में 12 अरब डॉलर से अधिक धन उत्पन्न होने की उम्मीद है। लंदन में आयोजित पहली ब्रिटेन-यूरोपीय संघ शिखर बैठक से पहले इस समझौते का खुलासा किया गया। इस बैठक को दोनों पक्षों ने ऐतिहासिक बताया।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस समझौते को संबंधों में एक नया अध्याय बताया और कहा कि दोनों पक्ष ब्रेक्सिट के बाद के वर्षों के तनाव के बाद संबंधों को फिर से स्थापित करना चाहते हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि इस सौदे से निर्यातकों के लिए लालफीताशाही कम होगी और ब्रिटिश सुपरमार्केट में खाद्य पदार्थों की कीमतें कम होंगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago