बिज़नेस

बीएसई सेंसेक्स 74,339.44 अंक के पार जबकि एनएसई निफ्टी 22,570.35 पर बंद हुआ, रुपया में एक पैसे की बढ़त

बैंक, वित्तीय एवं धातु शेयरों में तगड़ी खरीदारी आने से घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें सत्र में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स करीब 487 अंक बढ़कर एक बार फिर 74,000 अंक के पार पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 22,550 के ऊपर बंद हुआ।

बीएसई में शुरुआती कारोबार में बिकवाली का जोर रहा लेकिन बाद में यह उबरकर बढ़त लेने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 486.50 अंक यानी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 74,339.44 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 718.31 अंक तक उछलकर 74,571.25 पर पहुंच गया था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे की हल्की बढ़त के साथ 83.32 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.34 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.31 प्रति डॉलर के ऊपरी स्तर पर गया और 83.40 के निम्नतम स्तर तक आया।

Editor

Recent Posts

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

12 मिनट ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

14 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

16 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

19 मिनट ago

भारत और फ्रांस ने विद्युत क्षेत्र में सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने नई दिल्ली में फ्रांस की ईडीएफ के अध्यक्ष…

22 मिनट ago