बिज़नेस

BSNL ने अपने “फ्रीडम प्लान” की अवधि 15 दिन बढ़ाई

ग्राहकों की जबरदस्‍त प्रतिक्रिया को देखते हुए बीएसएनएल ने अपने “फ्रीडम प्लान” को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। यह प्‍लान 1 अगस्त को मात्र 1 रुपए में प्रारंभ किया गया था, जिसमें नये ग्राहकों को 30 दिनों के लिए निःशुल्क 4जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यह ऑफर, जो पहले 31 अगस्त 2025 तक था, अब 15 सितंबर 2025 तक उपलब्‍ध रहेगा।

फ्रीडम प्‍लान के फायदे:

  • असीमित वॉयस कॉल (प्‍लान के नियमों व शर्तों के अनुसार)
  • प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • प्रतिदिन 100 एसएमएस
  • निःशुल्क सिम (दूरसंचार विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार केवाईसी)

योजना की अवधि बढ़ाने की घोषणा करते हुए बीएसएनएल के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने कहा:

“बीएसएनएल ने हाल ही में ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के अंतर्गत देश भर में अत्याधुनिक 4जी मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है, जो आत्मनिर्भर भारत के विज़न को आगे बढ़ा रहा है। फ्रीडम प्लान— जिसमें पहले 30 दिनों के लिए कोई सेवा शुल्क नहीं है— ग्राहकों को हमारे स्वदेशी रूप से विकसित 4जी नेटवर्क का अनुभव करने का एक शानदार मौका देता है। हमें विश्वास है कि सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड पर भरोसा ग्राहकों को इस शुरुआती अवधि के बाद भी हमारे साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”

फ्रीडम प्‍लान कैसे प्राप्त करें

  1. अपने नजदीकी बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) पर जाएं (अपने साथ वैध केवाईसी दस्तावेज साथ ले जाए)।
  2. फ्रीडम प्लान (1 रुपए एक्टिवेशन) का अनुरोध करें; केवाईसी पूरा करें और अपना निःशुल्क सिम प्राप्त करें।
  3. सिम डालें और दिए गए निर्देशानुसार एक्‍टिवेशन पूरा करें; 30 दिनों के निःशुल्क लाभ एक्टिवशेन की तिथि से शुरू हो जाएंगे।
  4. सहायता के लिए 1800-180-1503 पर कॉल करें या bsnl.co.in पर जाएं।
Editor

Recent Posts

वायुसेना के मालवाहक विमान ने लद्दाख के 13 हजार 629 फीट ऊंचे न्योमा हवाई अड्डे पर सफल लैंडिंग की

वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्‍योमा…

10 घंटे ago

IRCTC ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप पर रोक लगाने के लिए अभियान शुरू किया

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बागडोगरा में तैनात वायुसेना कर्मियों से पूरी सतर्कता और अभियान की तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…

10 घंटे ago

ओएमसी ने कर्नाटक में बताए गए इथेनॉल के स्तर की पुष्टि करने के लिए, तय मानकों के तहत संयुक्त नमूने और स्वतंत्र परीक्षण की मांग की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…

13 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…

13 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…

16 घंटे ago