संसद का बजट सत्र आज से शुरू होगा। सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण की संसद में प्रस्तुति बजट सत्र के आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल केंद्रीय बजट पेश करेंगी। लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। वित्त विधेयक 2025, वक्फ संशोधन विधेयक 2024, इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025, बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक 2024 और रेलवे संशोधन विधेयक 2024 सहित 16 विधायकों को चर्चा और पारित करने के लिए सदन में लाया जाएगा। बजट सत्र का पहला भाग आज से 13 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा जबकि सत्र का दूसरा चरण 10 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…