बिज़नेस

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने मानकीकरण के लिए वार्षिक कार्यक्रम 2025-26 शुरू किया

भारत के राष्ट्रीय मानक निकाय, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने वर्ष 2025-26 के लिए मानकीकरण का वार्षिक कार्यक्रम (एपीएस) जारी करने के लिए तैयार है। इस संबंध में 5 मार्च से 11 मार्च, 2025 तक बीआईएस द्वारा आयोजित हितधारक परामर्श का आयोजन किया गया, जिसमें 40 मंत्रालयों और 84 उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की और संक्षिप्त प्रस्तुतियों के माध्यम से विचार और अनुशंसा साझा कीं। एपीएस 2025-26 में विकसित किए जाने वाले नए मानक और आगामी वर्षों में संशोधित किए जाने वाले मौजूदा मानक दोनों सम्मिलित होंगे। बीआईएस ने एक डिजिटल इंटरफ़ेस भी प्रस्तुत किया है जो हितधारकों को प्रस्ताव अपलोड करने और उनकी प्रगति को देखने की अनुमति देता है। यह प्रयास बीआईएस द्वारा विकसित 23,000 से अधिक मानकों को अपनाने की दर को प्रोत्साहन देने के सतत प्रयासों के अनुरूप है।

बीआईएस के महानिदेशक प्रमोद कुमार तिवारी हाल ही में हितधारकों की बैठक को संबोधित करते हुए, ने मंत्रालयों और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों से प्रस्तावित मानकों के विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने और जब भी आवश्यकता हो, प्रासंगिक विशेषज्ञों को नामित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मानकीकरण के लिए वार्षिक कार्यक्रम 2025-26 न केवल एक केंद्रित रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ आवश्यकता-आधारित मानकीकरण की सुविधा प्रदान करेगा, यह सुनिश्चित करेगा कि विशेष मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए, बल्कि इन मानकों को व्यापक रूप से अपनाने और निर्बाध कार्यान्वयन को भी प्रोत्साहन देगा।”

बीआईएस मानकीकरण प्रकोष्ठों के माध्यम से मंत्रालयों और उद्योग संघों के साथ मिलकर काम करता है, जिसका उद्देश्य कमियों की पहचान करना और राष्ट्रीय मानकों के निर्माण में भाग लेना है। वर्ष 2025-26 के लिए एपीएस तैयार करने के लिए परामर्श बैठकों से पहले, बीआईएस ने 24 अगस्त से 25 जनवरी तक फोकस समूह बैठकों की एक श्रृंखला के साथ-साथ भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं और मिशनों के विरुद्ध भारतीय मानकों का व्यापक समन्वय अभ्यास किया।

एपीएस 2025-26 से प्राथमिकता मानकों के बनाने में उल्लेखनीय वृद्धि होने, विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में व्यापक रूप से अपनाने और निर्बाध कार्यान्वयन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई

ओडिशा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तरी उड़ीसा के…

2 घंटे ago

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु ने दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर ट्रांसशिपमेंट कार्गो संचालन का उद्घाटन किया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (DIAL) के ट्रांसशिपमेंट…

3 घंटे ago

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी आर्थिक कार्रवाई का ऐलान किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ नए आर्थिक युद्ध की घोषणा की…

4 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों की आवश्‍यकता पर बल दिया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधारों की आवश्‍यकता पर बल दिया है।…

4 घंटे ago

CAQM ने दिल्ली-एनसीआर में स्वच्छ हल्के मालवाहक वाहनों की ओर चरणबद्ध बदलाव को मंजूरी दी

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम)…

4 घंटे ago

गुजरात के गांधीनगर में ब्रिक्स युवा परिषद की बैठक और ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 में 19 अगस्त 2026 को गुजरात के गांधीनगर में ब्रिक्स…

4 घंटे ago