बिज़नेस

भारतीय मानक ब्यूरो ने दिल्ली के मोहन कोऑपरेटिव औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अमेज़न सेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदामों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया

भारतीय राष्ट्रीय मानक निकाय, भारतीय मानक ब्यूरो की दिल्ली शाखा ने 19 मार्च को दिल्ली के मोहन कोऑपरेटिव औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अमेज़न सेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदामों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। यह अभियान 15 घंटे से अधिक समय तक चला और बिना आईएसआई मार्क वाले और नकली आईएसआई लेबल वाले 3,500 से अधिक उत्पाद जब्त किए गए। जब्त किए गए उत्पादों जैसे गीजर, फूड मिक्सर और अन्य बिजली के उपकरणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।

दिल्ली के त्रिनगर में स्थित फ्लिपकार्ट की सहायक कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर की गई एक अन्य छापेमारी में बिना आईएसआई मार्क और निर्माण की तारीख के डिस्पैच के लिए पैक किए गए स्पोर्ट्स फुटवियर का स्टॉक बरामद हुआ। इस कार्रवाई के दौरान करीब 6 लाख रुपये की कीमत के करीब 590 जोड़ी स्पोर्ट्स फुटवियर जब्त किए गए।

पिछले एक महीने में, बीआईएस टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह की कार्रवाई की है और दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, लखनऊ और श्रीपेरंबदूर में कई घटिया सामान जब्त किए हैं। ये छापे उपभोक्ता संरक्षण के लिए गुणवत्ता मानकों के अनुपालन को लागू करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो के चल रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। वर्तमान में विभिन्न नियामकों और भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों द्वारा अनिवार्य प्रमाणन के लिए 769 उत्पाद अधिसूचित हैं। बीआईएस से वैध लाइसेंस या अनुपालन प्रमाणपत्र (सीओसी) के बिना इन उत्पादों का निर्माण, आयात, वितरण, बिक्री, किराए पर लेना, पट्टे पर देना, भंडारण या प्रदर्शन (बिक्री के लिए) करना प्रतिबंधित है।

कोई भी व्यक्ति जो इस आदेश के प्रावधानों का उल्लंघन करेगा, उसे बीआईएस अधिनियम, 2016 की धारा 29 की उपधारा (3) के अंतर्गत कारावास, जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशाखापट्टनम में 31वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर…

7 मिनट ago

भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना

12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम् के स्वर्ण जयंती समारोह…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटका में बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कर्नाटका में 15 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की…

4 घंटे ago

CCPA ने यात्रा से पहले ‘ट्रिप फीचर’ के लिए ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया; प्लेटफॉर्म को इस प्रथा को बंद करने का निर्देश दिया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला का संचालन करने वाली एएनआई टेक्नोलॉजीज…

4 घंटे ago