ह्यूमन राइट्स वॉच संगठन ने आज एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें बताया गया है कि अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सैन्य बलों ने आतंकवादियों को सहयोग करने के आरोप में दो गांवों पर हमला किया है जिसमें शिशुओं और कई बच्चों सहित 223 नागरिक मारे गये हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 25 फरवरी को देश के उत्तरी गांव नोंडिन और सोरो में हुई सामूहिक हत्याओं में 56 बच्चे भी शामिल थे। संगठन ने संयुक्त राष्ट्र और अफ्रीकी संघ से जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने में स्थानीय प्रयासों का समर्थन करने का आह्वान किया है।
एक समय शांतिपूर्ण रहा पश्चिम अफ्रीकी देश आतंकवादी समूह अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट के सक्रिय होने के कारण हिंसा से बर्बाद हो रहा है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा…
नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…
विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…
राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…
सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…