भारत

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए 2025-26 तक 12,000 करोड़ रुपए की लक्षित सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों को प्रति वर्ष 9 रिफिल (5 किलोग्राम सिलेंडर वालों के लिए आनुपातिक रूप से) के लिए 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपए की लक्षित सब्सिडी को मंजूरी दी है। इसमें 12,000 करोड़ रुपए की लागत आएगी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) मई 2016 में देश भर के गरीब परिवारों की वयस्क महिलाओं को बिना जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। 01.07.2025 तक, देश भर में लगभग 10.33 करोड़ पीएमयूवाई कनेक्शन उपलब्ध हैं।

सभी पीएमयूवाई लाभार्थियों को बिना किसी जमा राशि के एलपीजी कनेक्शन मिलता है जिसमें सिलेंडर की सुरक्षा जमा राशि (एसडी), प्रेशर रेगुलेटर, सुरक्षा नली, घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड (डीजीसीसी) पुस्तिका और इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल हैं। उज्ज्वला 2.0 की मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, सभी लाभार्थियों को पहला रिफिल और चूल्हा भी निःशुल्क प्रदान किया जाता है। पीएमयूवाई लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन, पहले रिफिल या चूल्हे के लिए कोई भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इनका खर्च भारत सरकार/ओएमसी द्वारा वहन किया जाता है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को लक्षित सब्सिडी: भारत अपनी एलपीजी आवश्यकता का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है। एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव के प्रभाव से पीएमयूवाई लाभार्थियों को बचाने और पीएमयूवाई उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी को अधिक किफायती बनाने के लिए सरकार ने मई 2022 में पीएमयूवाई उपभोक्ताओं को प्रति वर्ष 12 रिफिल (5 किलोग्राम सिलेंडर वालों के लिए आनुपातिक रूप से) के लिए 200 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की लक्षित सब्सिडी शुरू की। अक्टूबर 2023 में, सरकार ने प्रति वर्ष 12 रिफिल (5 किलोग्राम सिलेंडर वालों के लिए आनुपातिक रूप से) के लिए लक्षित सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर कर दिया।

पीएमयूवाई परिवारों द्वारा एलपीजी खपत में सुधार: पीएमयूवाई उपभोक्ताओं की औसत प्रति व्यक्ति खपत (पीसीसी) 2019-20 में केवल 3 रिफिल और 2022-23 में 3.68 रिफिल थी जो वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बढ़कर लगभग 4.47 हो गई है।

Editor

Recent Posts

छठ पर्व के मद्देनजर उत्तर रेलवे कल से दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों से 31 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा

उत्तर रेलवे छठ पर्व के लिए ने कल से दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से…

8 घंटे ago

37,500 करोड़ रुपये की कोयला/लिग्नाइट सतह आधारित गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने की योजना का दूसरा चरण सम्‍पन्‍न

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 13 मई, 2026 को देश में सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं…

8 घंटे ago

भारतीय डाक और इंडिगो ने मिलकर 15 उड़ानों में डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण संचालित किया

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिगो के सहयोग से डिजिटल डिटॉक्स द्वितीय चरण आयोजित…

8 घंटे ago

अमेरिकी सांसदों ने दीपावली को अवकाश घोषित करने वाला विधेयक दोबारा पेश किया

अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली…

9 घंटे ago

दिल्ली में नमो यमुना रिवर सफारी क्रूज़ सेवा शुरू, यह सेवा सोनिया विहार से जगतपुर के बीच छह किलोमीटर के दायरे में चलेगी

दिल्ली ने अपनी नदी-आधारित पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया…

9 घंटे ago

भारत ने तुर्किए के अंताल्या में आयोजित UNFCCC COP31 में जलवायु बहुपक्षवाद और निष्पक्ष एवं महत्वाकांक्षी परिणाम को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

भारत ने जलवायु बहुपक्षवाद और समानता एवं साझा लेकिन अलग-अलग जिम्मेदारियों तथा संबंधित क्षमताओं (सीबीडीआर-आरसी)…

9 घंटे ago