भारत

कैबिनेट ने 1549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर नए सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने 1549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बागडोगरा हवाई अड्डे पर नए सिविल एन्क्लेव के विकास के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित टर्मिनल भवन 70,390 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित किया जाएगा और इसे सर्वाधिक व्यस्त अवधि में 3000 यात्रियों (पीएचपी) को समायोजित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसकी वार्षिक क्षमता 10 मिलियन यात्रियों को संभालने की है। परियोजना के प्रमुख घटकों में शामिल हैं – ए-321 प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त 10 पार्किंग बे समायोजित करने में सक्षम एप्रन का निर्माण, दो लिंक टैक्सीवे और बहु-स्तरीय कार पार्किंग। पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर जोर देते हुए, टर्मिनल बिल्डिंग एक हरित भवन होगा, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को एकीकृत किया जाएगा और पारितंत्रीय फुटप्रिंट को कम करने के लिए प्राकृतिक प्रकाश व्यवस्था का अधिकतम संभव उपयोग किया जाएगा।

यह विकास बागडोगरा हवाई अड्डे की परिचालन दक्षता और यात्री अनुभव को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगा तथा इस क्षेत्र के हवाई यात्रा हब के रूप में इसकी भूमिका को सुदृढ़ता प्रदान करेगा।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

4 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

4 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

5 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

5 घंटे ago