केन्द्रीय मंत्रीमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने भारतीय वायु सेना के एसयू-30 एमकेआई विमानों के लिए 240 एयरो इंजन की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव को हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड से सभी करों सहित 26 हजार करोड़ रुपये की लागत भारतीय श्रेणी में क्रय के वर्ग में स्वीकृति दी गई है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इन एयरो इंजन को सौंपने का काम एक वर्ष बाद शुरू होगा और इसे आठ वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। ये इंजन 54 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री से बने हैं और इनके कुछ प्रमुख घटकों को देश में ही तैयार किया गया है। इनका निर्माण हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड के कोरापुट प्रभाग में किया जाएगा।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…