भारत

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में शनिवार को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। चुनाव आयोग ने 5 अक्टूबर को मतदान के दिन शाम साढे़ छह बजे तक किसी भी प्रकार का एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगा दी है। इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही अन्य माध्यम से एग्जिट पोल का प्रकाशन या प्रसार शामिल है। सभी प्रमुख दलों के नेता प्रचार में जुटे हैं और जनसभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कल भिवाणी जिले में कहा कि न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य के नाम पर किसानों को भरमाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और हेमा मालिनी ने कुरुक्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। श्री राजनाथ सिंह ने यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले में कांग्रेस पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्‍ली के पूर्व उप-मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिसार में रोड शो किया।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

13 मिनट ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

14 मिनट ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

17 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

18 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

21 मिनट ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

24 मिनट ago