भारत

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो जाएगा। इस चरण में 26 निर्वाचन क्षेत्रों में 25 सितंबर को मतदान होगा। पुंछ जिले में पुंछ हवेली निर्वाचन क्षेत्र में भी इसी चरण में वोट डाले जाएंगे।

पुंछ जिला एक सीमावर्ती जिला है, जो वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थित है। जिले की आबादी 4 लाख 76 हज़ार 835 है जिसमें मुस्लिम, हिंदू और सिख शामिल हैं। जिले के 89 पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र में कुल एक लाख 29 हज़ार 122 मतदाता हैं, जिनमें 65 हज़ार 943 पुरुष और 63 हज़ार 179 महिलाएं हैं और यह अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

चुनाव आयोग ने मतदाताओं की पूरी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में 190 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं, जिनमें एक गुलाबी, एक हरा, एक पीडब्ल्यूडी और एक युवा मतदान केंद्र शामिल हैं। चुनाव के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 3 आज़ाद उम्मीदवार हैं।

प्रमुख चेहरों में एनसी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार ऐजाज अहमद जान, भाजपा नेता चौधरी अब्दुल गनी, जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शमीम अहमद गनी, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के शाह मोहम्मद तांत्रे और जम्मू कश्मीर पीपल्स कांफ्रेंस के रिधम प्रीत सिंह सूदन शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

11 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

24 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago