insamachar

आज की ताजा खबर

Campaigning intensifies for the first phase of Bihar Assembly elections
चुनाव भारत

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान तेज

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर में एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों हजारों करोड़ों रुपए के घोटाले के मामले में जमानत पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों नेता लोगों को गुमराह करने के लिए चुनाव में झूठे वायदे कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लखीसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को नक्सलवाद अपहरण और जंगल राज से मुक्त कराया है। उन्होंने महागठबंधन के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया।

जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय के मटिहानी में कहा कि उनकी सरकार ने सही अर्थ में महिलाओं का सशक्तिकरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकाल में अपराध का बोलबाला था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनती है, तो ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *