insamachar

आज की ताजा खबर

Defence News

भारत ने VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 3 और 4 अक्टूबर, 2024 को राजस्थान की पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में चौथी पीढ़ी की तकनीकी रूप से उन्नत छोटे आकार की अति लघु दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) के तीन…

भारत की मेजबानी में 8 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में समुद्री सैन्य अभ्यास मालाबार-2024 शुरू होगा; अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान लेंगे भाग

समुद्री सैन्य अभ्यास मालाबार-2024, 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 तक होना निर्धारित है, जिसकी शुरुआत विशाखापत्तनम में हार्बर चरण से होगी, उसके बाद समुद्री चरण होगा। भारत द्वारा आयोजित इस वर्ष के सैन्य अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त…

जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाडा जिले में घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाडा जिले में घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया जानकारी…

अश्विनी वैष्णव ने नासिक में 40वीं RPF स्थापना दिवस परेड में भाग लिया और अनुकरणीय सेवा के लिए पुरस्कार विजेता RPF कर्मियों को सम्मानित किया

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नासिक स्थित आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की 40वीं स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम…

भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उप समूह की17वीं बैठक का बर्लिन में आयोजन

भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उप समूह (एमसीएसजी) की 17वीं बैठक 01-02 अक्टूबर 24 को बर्लिन, जर्मनी में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान हुए विचार विमर्श में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग का दायरा बढ़ाने तथा पूरे स्पेक्ट्रम में जारी रक्षा सहभागिताओं…

रक्षा मंत्री ने रक्षा लेखा विभाग के 277वें वार्षिक दिवस समारोह में कहा, कुल 32 लाख रक्षा पेंशनभोगियों में से 30 लाख को स्पर्श पोर्टल से सफलतापूर्वक जोड़ा गया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 01 अक्टूबर, 2024 को नई दिल्ली में भारत मंडपम में रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) के 277वें वार्षिक दिवस समारोह में कहा, “कुल 32 लाख रक्षा पेंशनभोगियों में से 30 लाख को स्पर्श {पेंशन प्रशासन प्रणाली…

सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) ने आज अपना 99वां स्थापना दिवस धूमधाम और गर्व के साथ मनाया

सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) ने 1 अक्टूबर 2024 को अपना 99वां स्थापना दिवस धूमधाम और गर्व के साथ मनाया। सैन्य नर्सिंग सेवा के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल इग्नाटियस डेलोस फ्लोरा ने वरिष्ठ एमएनएस अधिकारियों और दिग्गजों की उपस्थिति में राष्ट्रीय…

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने ईरान के बंदर अब्बास का दौरा किया

देश के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज – आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस वीरा फारस की खाड़ी में लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के अंतर्गत ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास पहुंच गए हैं। यह यात्रा समुद्री सहयोग…

भारतीय वायु सेना की 92वीं वर्षगांठ के सिलसिले में रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली से 7,000 किलोमीटर लंबी ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली को गर्मजोशी से रवाना किया

भारतीय वायु सेना की 92 वीं वर्षगांठ के सिलसिले में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 01 अक्टूबर, 2024 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, नई दिल्ली से ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली को रवाना किया। इसके साथ ही, 50 से अधिक वायुवीर…