चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले केंद्रीय पर्यवेक्षकों को जानकारी दी
निर्वाचन आयोग ने आज बिहार विधानसभा के लिए आगामी आम चुनाव और कुछ राज्यों के उपचुनावों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में तैनात किए जाने वाले सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों के लिए एक संक्षिप्त बैठक आयोजित की। इस बैठक…
निर्वाचन आयोग आज बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज जारी की जाएगी। राज्य में विधानसभा चुनाव इसी मतदाता सूची के आधार पर होगा। निर्वाचन आयोग इसे ऑनलाइन जारी करेगा और आज दोपहर तक यह उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।…
निर्वाचन आयोग आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और आठ राज्यों में उपचुनावों के लिए 470 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात करेगा
निर्वाचन आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की घोषणा की है। इनमें सामान्य अधिकारी, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव…
निर्वाचन आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की
निर्वाचन आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की। ये सभी सीटें फरवरी 2021 से रिक्त थीं। आयोग ने पंजाब से राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव की भी घोषणा की।…
निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के राहुल गांधी के आरोपों को गलत और निराधार बताया
निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप गलत और निराधार हैं। आयोग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन वोट को हटाया नहीं जा सकता। आयोग…
NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन कुल 452 वोटों के साथ भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए
NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन कुल 452 वोटों के साथ भारत के उपराष्ट्रपति चुने गए। राज्यसभा के महासचिव PC मोदी ने कहा, NDA उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले।…
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नए संसद भवन में मतदान जारी; मतगणना शाम को
नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। सी. पी. राधाकृष्णन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उम्मीदवार हैं जबकि इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया।…
उपराष्ट्रपति पद के लिए कल होगा चुनाव
उपराष्ट्रपति पद के लिए कल चुनाव होगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन का मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से है। उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद…
निर्वाचन आयोग के अनुसार बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत 99.11 प्रतिशत मतदाताओं से दस्तावेज़ प्राप्त हुए
निर्वाचन आयोग ने बताया है कि बिहार से 99.11 प्रतिशत मतदाताओं से दस्तावेज प्राप्त हो गए हैं, जबकि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत दावों, आपत्तियों और दस्तावेज जमा कराने के लिए अभी सात दिन बाकी हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार…






