insamachar

आज की ताजा खबर

चुनाव

निर्वाचन आयोग ने चुनाव संपन्न होने तक हरियाणा में भर्ती प्रक्रियाओं के परिणामों की घोषणा पर रोक लगाई

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राज्य के अधिकारियों को चुनाव संपन्न होने तक पुलिस कांस्टेबल और शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं के परिणामों की घोषणा करने से रोक दिया।…

भाजपा ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए राम माधव और जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी किया नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेता राम माधव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्र शासित प्रदेश में 18 और 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों…

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री बिट्टू को राजस्थान, जॉर्ज कूरियन को मध्य प्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

भाजपा ने राज्यसभा की नौ सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को मध्य प्रदेश से, जबकि रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों…

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी की

जम्मू-कश्मीर में आज निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में पुलवामा, अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। मतदान 18 सितंबर…

जम्‍मू-कश्‍मीर में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना आज जारी होगी

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी की जाएगी। इस चरण में अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों की चौबीस विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम…

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज तेलंगाना से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज तेलंगाना से राज्यसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। राज्‍य विधानसभा में नामांकन भरते समय मुख्यमंत्री ए0 रेवंत रेड्डी, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, तेलंगाना में पार्टी मामलों…

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में जबकि हरियाणा में एक चरण में विधानसभा चुनाव, मतगणना चार अक्टूबर को

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच तीन चरणों में जबकि हरियाणा में एक ही चरण में एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां…

निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ बैठक की

निर्वाचन आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ बैठक की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दो चुनाव आयुक्तों के साथ नई दिल्ली में अजय कुमार भल्ला के…

चुनाव आयोग ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस. संधू के साथ चंडीगढ़ में हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव तैयारियों की विस्तृत और व्यापक समीक्षा की। हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर,…