उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए नए संसद भवन में मतदान जारी; मतगणना शाम को
नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। सी. पी. राधाकृष्णन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उम्मीदवार हैं जबकि इंडिया गठबंधन ने बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया।…
मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चन्द्र रामगुलाम भारत की आठ दिन की यात्रा पर मुम्बई पहुंचे
मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चन्द्र रामगुलाम भारत की आठ दिन की यात्रा पर मुम्बई पहुंच चुके हैं। वर्तमान कार्यकाल में भारत की उनकी यह पहली यात्रा है। इससे पहले, डॉ. रामगुलाम मई 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ…
प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया; कांगड़ा में बैठक कर क्षति की समीक्षा और आकलन किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में बादल फटने, बारिश और भूस्खलन के कारण बाढ़ की स्थिति और नुकसान की समीक्षा के लिए 9 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले हिमाचल…
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुबई में यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में ऐतिहासिक UPI-UPU एकीकरण का शुभारंभ किया
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज दुबई में 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में यूपीआई-यूपीयू एकीकरण परियोजना का अनावरण किया। यह दुनिया भर में लाखों लोगों के लिए सीमा पार प्रेषण में बदलाव लाने के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।”
प्रधानमंत्री मोदी कल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए दौरा करेंगे। वे हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा…
डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किया, वैश्विक प्रगति के लिए अंतरिक्ष का उपयोग करने का आह्वान किया
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत अपनी अंतरिक्ष यात्रा में एक परिवर्तनकारी चरण…
भारत सरकार और इजराइल सरकार ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय निवेश समझौते (बीआईए) पर हस्ताक्षर किए
भारत सरकार और इजराइल सरकार ने आज नई दिल्ली में एक द्विपक्षीय निवेश समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और इजराइल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच ने हस्ताक्षर किए। बीआईए पर…
उपराष्ट्रपति पद के लिए कल होगा चुनाव
उपराष्ट्रपति पद के लिए कल चुनाव होगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन का मुकाबला इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी से है। उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद…









