insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से दिल्ली-NCR में शिक्षा संस्थानों में कक्षाओं पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शिक्षा संस्थानों में कक्षाओं पर जारी प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार करने का निर्देश दिया है। न्‍यायाधीश अभय एस. ओका और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की…

आज राष्‍ट्रीय दुग्‍ध दिवस है

आज राष्‍ट्रीय दुग्‍ध दिवस है। यह दिवस देश में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य-पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव…

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1750 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में 186 मेगावाट की तातो-I जलविद्युत परियोजना के निर्माण के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में तातो-I जलविद्युत परियोजना (एचईपी) के निर्माण के लिए 1750 करोड़ रुपये के निवेश को स्वीकृति दे दी है। परियोजना के पूरा…

कैबिनेट ने 1939 करोड़ रुपये परिव्यय के साथ अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में 240 मेगावाट की हीओ जलविद्युत परियोजना के निर्माण हेतू निवेश प्रस्ताव को स्वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में हीओ जलविद्युत परियोजना (एचईपी) के निर्माण के लिए 1939 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। परियोजना के पूरा…

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (ICA) के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन – 2024 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (ICA) के अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन – 2024 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का शुभारंभ और स्मारक डाक टिकट…

वस्त्र मंत्रालय के “जीआई एंड बियॉन्ड-2024” शिखर सम्मेलन में भारत की जीआई हथकरघा और हस्तशिल्प विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया गया

वस्त्र मंत्रालय के हथकरघा विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद (HEPC) के सहयोग से आयोजित “जीआई एंड बियॉन्ड-2024” शिखर सम्मेलन 25 नवम्बर को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में भारत के भौगोलिक संकेत (GI) टैग…

पीएम-जनमन में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवारों के लिए मध्य प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा आवासों की और स्वीकृति

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनमन योजना (पीएम-जनमन) के माध्यम से देश में, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह परिवारों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। इसी के तहत,…

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 13 राज्यों में 227 नये जेंडर रिसॉर्स सेंटरों का शुभारंभ किया

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ एक महीने तक चलने वाले राष्ट्रीय अभियान, ‘नई चेतना-पहल बदलाव की’ के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी,…

डॉ. मनसुख मांडविया ने 75वें संविधान दिवस से पूर्व माय भारत के युवा स्वयंसेवकों की ओर से आयोजित ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ पदयात्रा निकाली

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में 75वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ‘माय भारत’ के स्वयंसेवकों की ओर से आयोजित 6 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में भाग लिया। “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर आधारित यह पदयात्रा…