सीरिया में बढ़ते संघर्ष के बीच 75 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया
सरकार ने सीरिया में हाल के घटनाक्रम के बाद वहां से 75 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें जम्मू-कश्मीर के 44 ज़ायरीन भी शामिल हैं जो सैदा जैनब में फंसे थे। इन सभी भारतीय नागरिकों को लेबनान पहुंचाया…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की; द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में सैन्य एवं सैन्य सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-एमएंडएमटीसी) के 21वें सत्र के अवसर पर रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
देशभर में आज मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है
देशभर में आज मानवाधिकार दिवस मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष दस दिसंबर को मानवाधिकारों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के संदर्भ में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने वर्ष 1948 में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक…
भारतीय तटरक्षक बल ने फिलीपीन तटरक्षक बल के साथ चल रहे सहयोग तंत्र के हिस्से के रूप में दूसरी द्विपक्षीय बैठक का आयोजन किया
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने फिलीपीन तटरक्षक बल (पीसीजी) के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के तहत दोनों तटरक्षक बलों के बीच स्थापित सहयोग तंत्र के हिस्से के रूप में 09 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली स्थित आईसीजी मुख्यालय में फिलीपीन…
भारत ने सीरिया में जारी संघर्ष के बीच उसकी क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
भारत ने सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए सभी पक्षों से इस दिशा में काम करने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि वह सीरिया में स्थिति और घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।…
रूस ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके परिवार को मॉस्को में शरण दी
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद पश्चिम एशिया से भागकर अपने परिवार के साथ मॉस्को पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति भवन-क्रेमलिन के सूत्रों के अनुसार वहां उन्हें मानवीय आधार पर शरण दी गई है। बशर अल असद को…
सीरिया की राजधानी दमिश्क में काम करता रहेगा भारतीय दूतावास: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क में भारतीय दूतावास काम करता रहेगा। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि दूतावास के अधिकारी वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं और वे सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने…
सीरिया: विद्रोही बलों ने 24 वर्षों से चल रहे शासन का अंत करते हुए दमिश्क पर जमाया कब्जा
सीरिया में विद्रोहिओं ने राजधानी दमिष्क पर कब्ज़ा कर लिया है। सरकारी बलों ने विद्रोहियों का कोई विशेष प्रतिरोध नहीं किया। मीडिया की खबरों के अनुसार राष्ट्रपति बशर-अल-असद देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। राष्ट्रपति बशर-अल-असद के…
अमेरिका, बहरीन और ब्रिटेन ने व्यापक सुरक्षा एकीकरण और समृद्धि समझौते (C-SIPA) के माध्यम से की रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की घोषणा
पश्चिम एशियाई सुरक्षा सहयोग से जुड़े एक प्रमुख- घटनाक्रम में अमरीका, बहरीन और ब्रिटेन ने व्यापक सुरक्षा एकीकरण और समृद्धि समझौते (सी-एस आई पी ए) के माध्यम से अपनी रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की घोषणा की है। शुरू में अमरीका…









