बिज़नेस

CBDT ने पैन और आधार को लिंक करने से पहले कटौतीकर्ता/संग्रहकर्ता की मृत्यु की स्थिति में TDS/TCS के प्रावधानों में छूट दी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने पैन और आधार को लिंक करने से पहले कटौतीकर्ता/संग्रहकर्ता की मृत्यु की स्थिति में टीडीएस/टीसीएस के प्रावधानों में छूट दी है।

करदाताओं की वास्तविक कठिनाइयों को देखते हुए सीबीडीटी ने 2024 की सर्कुलर संख्या 8 दिनांक 05.08.2024 जारी किया और उसी के माध्यम से सरकार ने पैन और आधार को जोड़ने से पहले कटौतीकर्ता/संग्रहकर्ता की मृत्यु की स्थिति में आयकर अधिनियम, 1961 (‘अधिनियम’) के अनुसार टीडीएस/टीसीएस के प्रावधानों में छूट दी है।

करदाताओं की शिकायतों के समाधान के लिए, जिनमें 31.05.2024 को या उससे पहले तथा पैन और आधार को लिंक करने के विकल्प का उपयोग करने से पहले कटौतीकर्ता/संग्रहकर्ता की मृत्यु के उदाहरणों का उल्लेख किया गया है, परिपत्र में प्रावधान है कि अधिनियम की धारा 206एए/206सीसी के अंतर्गत कर कटौती/संग्रह के लिए कटौतीकर्ता/संग्रहकर्ता पर कोई दायित्व नहीं होगा, जैसा कि मामला 31.03.2024 तक किए गए लेनदेन से संबंधित हो सकता है।

यह सीबीडीटी द्वारा पहले जारी किए गए 2024 की सर्कुलर संख्या 6 दिनांक 23.04.2024 के क्रम में है, जिसमें अधिनियम के अनुसार उच्च टीडीएस/टीसीएस से बचने के लिए करदाताओं के लिए पैन और आधार को लिंक करने की तिथि 31.05.2024 तक बढ़ा दी गई थी (31.03.2024 तक दर्ज किए गए लेनदेन के लिए)। 2024 की सर्कुलर संख्या 06 दिनांक 23.04.2024 और 2024 की सर्कुलर संख्या 08 दिनांक 05.08.2024 www.incometaxindia.gov.in पर उपलब्ध है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मुंबई में अमरीकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।…

8 घंटे ago

भारत ने यूएन में अपने ‘परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल न करने’ के संकल्प पर जोर दिया

भारत ने परमाणु हथियारों का पहला प्रयोग न करने और गैर-परमाणु हथियार संपन्न देशों के…

8 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने UAE के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन ज़ायद अल नाहयान से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज मुंबई में संयुक्त अरब अमीरात-यूएई के उपप्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने SCO के सदस्य देशों से आतंकवाद के पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से आतंकवाद के…

8 घंटे ago

WWF-इंडिया EIACP ने 20 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी ग्रीन दिवाली अभियान शुरू किया, नागरिकों से पटाखे-मुक्त दिवाली मनाने की अपील की

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ -इंडिया के प्रोग्राम सेंटर…

8 घंटे ago

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा

70वां धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस आज नागपुर के दीक्षाभूमि में मनाया जाएगा। भारतीय संविधान के शिल्पकार…

15 घंटे ago