भारत

CBI ने रिश्‍वतखोरी के दो अलग-अलग मामले में दिल्‍ली पुलिस के तीन जवानों को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (CBI) ने रिश्‍वतखोरी के दो अलग-अलग मामले में दिल्‍ली पुलिस के तीन जवानों को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनमें एक सब-इंस्‍पेक्‍टर और दो हेड कांस्‍टेबल शामिल हैं। सीबीआई ने बताया है कि थाना हौज खास में तैनात सब-इंस्‍पेक्‍टर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि न्यायालय में अनुकूल कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने के लिए उसने शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की माँग की थी, और ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति बनी।

वहीं, दूसरे मामले में थाना पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में तैनात दो हेड कांस्‍टेबलों के विरूद्ध शिकायत मिली थी कि एक मामले में शिकायतकर्ता को न फंसाने के लिए उन्‍होंने पचास हजार रुपये की मांग की थी, और बातचीत के बाद शिकायतकर्ता से आंशिक भुगतान के तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्‍वत ली। सीबीआई की टीम ने दोनों ही मामलों में आरोपियों को रिश्‍वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच जारी है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

4 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

4 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

4 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

4 घंटे ago