सीबीआई ने रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के एक मामले में मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-एनसीएल के एक प्रबंधक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रबंधक के आवास से तलाशी के दौरान करीब चार करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। एजेंसी ने बताया है कि यह रकम कथित तौर पर एनसीएल, सिंगरौली में उनके संचालन के लिए कई ठेकेदारों और अधिकारियों से एकत्र की गई थी।
जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपियों में से एक व्यक्ति मध्य प्रदेश में एक फार्म चला रहा था और कथित तौर पर विभिन्न ठेकेदारों, व्यापारियों और एनसीएल के कई अधिकारियों के बीच बिचौलिए के रूप में काम कर रहा था और उन्हें रिश्वत पहुंचा रहा था।
आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और सीबीआई की एक टीम ने सिंगरौली, जबलपुर और नोएडा में कई जगहों पर तलाशी की है। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, डिजिटल डिवाइस और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…