भारत

CBI ने NEET-UG प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के सभी चार छात्रों को गिरफ्तार किया

सी बी आई ने नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में पटना एम्‍स के सभी चार छात्रों को गिरफ्तार किया। लगातार पूछताछ के बाद सी बी आई ने औपचारिक रूप से मेडिकल के इन छात्रों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन एम बी बी एस तृतीय वर्ष तथा एक द्वितीय वर्ष का छात्र है। सी बी आई सूत्रों के अनुसार इन लोगों पर कथित रूप से मुख्‍य आरोपी पंकज सिंह के पेपर हल किया था, जिसने संगठित आपराधिक गिरोह के माध्‍यम से पेपर खरीदे थे। इससे पहले सी बी आई ने इन चारों छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इनके लैपटॉप भी जब्त कर लिये गये थे और उनके हॉस्‍टल के कमरे भी सील कर दिये गये थे।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

15 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

16 घंटे ago