राजधानी दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आज 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के एक सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार ईडी अधिकारी की पहचान संदीप सिंह यादव के रूप में हुई है। वह ईडी में दर्ज मामले में एक जौहरी के बेटे को राहत देने के एवज में जौहरी से रिश्वत ले रहा था। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि ईडी अधिकारी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई को एक शिकायत मिली और उसी पर कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया गया और ईडी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…